Home » बुलंदशहर » हिसार कैंट में तैनात आर्मी जवान विपिन कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हिसार कैंट में तैनात आर्मी जवान विपिन कुमार का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 18 / नवंबर / 2026 :  शिकारपुर  कोतवाली क्षेत्र के गांव कुतुबपुर निवासी आर्मी जवान विपिन कुमार का मंगलवार शाम दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। जवान के निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार विपिन कुमार हिसार कैंट में तैनात थे। पिछले कई महीनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां मंगलवार शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।

बुधवार को जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, जहां राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बाबूगढ़ छावनी से पहुंची सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम सलामी दी। इस दौरान एसडीएम प्रतीक्षा पांडे, तहसीलदार गौरव बिश्नोई, सीओ दीपक कुमार तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सभी अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी।

देश की सेवा में समर्पित रहे जवान विपिन कुमार के निधन से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। अंतिम विदाई के दौरान मौजूद ग्रामीणों और परिजनों की आंखें नम हो गईं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment