गाजियाबाद : 18 / नवंबर / 2026 : चुनावी ड्यूटी में कथित अव्यवस्थाओं और विभागीय कार्यप्रणाली से नाराज उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की।
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि चुनावी जिम्मेदारियां निर्धारित करने में गंभीर लापरवाही बरती जाती है। कई बार एक ही शिक्षक की एक ही समय में अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगा दी जाती है, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी होती है।

इसका सीधा असर विद्यालयों में नियमित शिक्षण कार्य पर भी पड़ता है। शिक्षकों ने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई सुचारु बनाए रखने के लिए चुनावी ड्यूटी की व्यवस्था को व्यवस्थित और पारदर्शी बनाया जाना जरूरी है।
इसके साथ ही शिक्षकों ने स्थानांतरण नीति में सुधार और विभागीय भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग भी उठाई। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










