Home » बुलंदशहर » घर में घुसकर दंपती से अभद्रता और मारपीट, दस लोगों के खिलाफ दी तहरीर

घर में घुसकर दंपती से अभद्रता और मारपीट, दस लोगों के खिलाफ दी तहरीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 18 / नवंबर / 2026 :  शिकारपुर नगर के मोहल्ला मोथरपुरा में घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर दस नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, 17 नवंबर की शाम करीब आठ बजे नगर के ही रहने वाले दस लोग लाठी-डंडे और ईंट लेकर जबरन पीड़ित के घर में घुस आए। आरोप है कि घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पीड़ित के साथ अभद्रता और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर जब पीड़ित की पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी अभद्रता की और कपड़े फाड़ते हुए धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया।

पीड़ित का आरोप है कि पूरी घटना उसके नाबालिग बच्चों के सामने हुई, जिससे परिवार दहशत में है। घटना के दौरान पीड़ित ने डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कस्बा इंचार्ज अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही सभी आरोपी परिवार को जान से मारने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कस्बा इंचार्ज अमित कुमार को सौंपी गई है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This