Home » गौतमबुद्ध नगर » नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक में छिपाकर लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी बादलपुर पुलिस और एएनटीएफ की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 177.790 किलो गांजा जब्त

नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, ट्रक में छिपाकर लाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी बादलपुर पुलिस और एएनटीएफ की कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार, 177.790 किलो गांजा जब्त

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गौतमबुद्धनगर  : 18 / नवंबर / 2026 :  गौतमबुद्धनगर  जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए कमिश्नरेट पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बादलपुर पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

संयुक्त टीम ने आरोपियों के पास से 177 किलो 790 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.5 करोड़ रुपये है। गांजे की तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे बिना बॉडी के ट्रक को भी जब्त किया गया है।

इस कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गांजे की आपूर्ति के स्रोत, तस्करी के तरीके और नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment