Home » बुलंदशहर » महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 18 / नवंबर / 2026 :   महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के प्रथम परिसर में 18 नवंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन धूमधाम एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार बंसल, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल, उपसचिव सचिन बंसल, कोषाध्यक्ष वकुल तायल, पूर्व प्रबंधक चंद्र प्रकाश तायल, अजय गर्ग, अग्रवाल समाज समिति खुर्जा के कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग तथा प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख खुर्जा मोनिका सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है और मानसिक विकास होता है।

प्रतियोगिता में कक्षा प्रेप से लेकर कक्षा आठवीं तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। करीब 30 खेलों में सामान्य दौड़, घेरा नृत्य, गेंद उठाओ, रिले दौड़, तीन पैर दौड़, खो-खो, कबड्डी, बाधा दौड़, बैडमिंटन, धीमी साइकिल दौड़, बोरी दौड़, कैरम, शतरंज एवं रस्साकशी जैसे खेल आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में आर्यभट्ट, न्यूटन, कलाम और कल्पना हाउस के बालक-बालिकाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं ‘ट्रिब्यूट टू स्पोर्ट्स’ की शानदार प्रस्तुति देकर अतिथियों का मन मोह लिया। इस दौरान मशाल प्रज्ज्वलन का भी भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कपिल कुमार अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल एवं शारीरिक शिक्षा सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन का पालन करने और अपने गुरुओं की आज्ञा मानने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्य नरेंद्र मित्तल ने सभी खिलाड़ियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की तथा उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

प्रतियोगिता में कलाम हाउस ने प्रथम और न्यूटन हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment