सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 27 / जुलाई / 2026 : इंसानियत वेलफेयर सोसाइटी, गोरखपुर के तत्वावधान में विराट लंगर वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भुखों को खाना खिलाने का यह कार्यक्रम विगत 3 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। दिनांक 24 जुलाई को महानगर के रेती पर 150 वां लंगर वितरण कार्यक्रम का आयोजन करके एक इतिहास रचा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा जटाशंकर प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह, पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय, समाज सेवी महबूब सईद “हारिस”, क़ाज़ी कलीमुल हक़, मुफ्ती दाऊद, अरशद सामानी,सोहराब भाई , पूर्व पार्षद वसीक़ अहमद एवं मुफ्ती ओबैद आदि ने भोजन वितरण किया सहयोग किया।

कार्यक्रम के संयोजक सैयद फरहान क़ादरी ने बताया की भोजन वितरण का यह कार्यक्रम बहुत छोटे पैमाने से शुरू किया गया था। परंतु एक के बाद एक लोग इस कार्यक्रम से जुड़ते गए । जो कि एक पुण्य का कार्य है और हर व्यक्ति यह चाहता है की पुण्य में भागीदारी हो सके।
उन्होंने बताया कि जन सहयोग से आज हम लोग 150 वां भोजन वितरण सप्ताह मना रहे हैं। यानी विगत 3 वर्षों से भोजन वितरण का कार्यक्रम अनवरत चल रहा है।
इस अवसर पर समाज सेवी महबूब सईद “हारिस” ने बताया कि भूखों को खाना खिलाने में आत्मा का जो संतोष मिलता है। वह किसी और कार्य में नहीं मिलता। जिन नौजवानों ने यह पुण्य का कार्य शुरू किया है मैं उन्हें मुबारकबाद पेश करता हूं और शहर के आवाम से कहता हूं कि वह इन नौजवानों का साथ दें और उनके पुण्य के कार्य को आगे बढ़ाएं।
भोजन वितरण के कार्यक्रम में वासिफ अली,सरफराज रानू, डॉ.शाहबाज़ अज़ीज़, ओवैस, मोहम्मद शादान, सैय्यद फरहान काज़मी , रेय्यान,अंज़ार,फुरकान,ख़ालिद,तारिक जमाल,समद,मुनीर,अब्दुल अहद और आसिम के सहयोग से लगभग 1500 के लोगों को निशुल्क भोजन,लड्डू,शरबत एवं पानी आदि का वितरण किया गया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












