Home » बुलंदशहर » गश्त के दौरान पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा, नगदी व ताश की गड्डी बरामद

गश्त के दौरान पुलिस ने तीन जुआरियों को दबोचा, नगदी व ताश की गड्डी बरामद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 31 / जुलाई / 2026 :  ककोड़ कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नगदी, ताश की गड्डी और जुआ खेलने में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद किया गया है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि दस्तूरा चौकी प्रभारी रविंद्र सिंह यादव, कांस्टेबल आकाश, तेज प्रताप सिंह और योगेंद्र सिंह क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि ग्राम सलेमपुर की पुलिया से हसनपुर लडूकी मार्ग की ओर स्थित खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं।

सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और तीन लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी, एक तौलिया, एक पेंसिल तथा 2,700 रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश, सोनू और सूर्य प्रकाश के रूप में की है। तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13-जी के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment