Home » बुलंदशहर » जटिया अस्पताल में बिजली गुल, कार के बोनट पर हुआ मरीजों का इलाज

जटिया अस्पताल में बिजली गुल, कार के बोनट पर हुआ मरीजों का इलाज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 14 / अगस्त / 2026 :  श्री सूरजमल जटिया राजकीय चिकित्सालय में देर रात बिजली आपूर्ति बाधित होने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। घंटों बिजली न आने के कारण अस्पताल में भर्ती मरीजों और इलाज के लिए पहुंचे लोगों को गर्मी और अंधेरे के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बिजली गुल होने के चलते अस्पताल की पैथोलॉजी, सीटी स्कैन और रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्थाएं भी प्रभावित रहीं। सुबह से ही जांच रिपोर्ट लेने और सैंपल जमा कराने के लिए मरीजों की कतार लगी रही। गर्मी में बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

इसी दौरान अस्पताल परिसर में एक चिकित्सक द्वारा कार के बोनट पर पर्चा रखकर मरीज को दवा लिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठने लगे।

मरीजों सोबरन, हरीशंकर शर्मा और रॉकी कुमार आदि ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण पैथोलॉजी रिपोर्ट मिलने में देरी हुई और उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) डॉ. एसके झा ने बताया कि फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीशियन को बुलाकर फाल्ट ठीक करा दिया गया है।

मरीजों की सुविधा के लिए जनरेटर भी चलाया गया था और ओपीडी कक्षों में बैटरी-इन्वर्टर की व्यवस्था है। वायरल वीडियो के संबंध में उन्होंने बताया कि चिकित्सक किसी कार्य से बाहर आए थे, इसी दौरान एक मरीज मिलने पर उन्होंने कार के बोनट पर ही दवा लिख दी थी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment