खुर्जा : 16 / अगस्त / 2026 : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर खुर्जा के मंडी दानगंज क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराकर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत पाठक जी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय”के नारे लगाए।

इस अवसर पर *कांग्रेस की जिला महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी खुशनसीब चौधरी जी और वरिष्ठ नेत्री अर्चना गौतम जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। अर्चना गौतम जी ने कहा कि “आज का दिन हमें देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देता है। हमें मिलकर देश को आगे बढ़ाना है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र महावर जी भी मौजूद रहे। उनके साथ मुन्नीलाल गौतम जी और इमरान फरीदी नवाब मुनेरी ने भी शिरकत की।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी वसीर जी ने किया। उन्होंने कहा कि _”आजादी का ये दिन हमें देश की एकता और अखंडता की याद दिलाता है। हमें संविधान की रक्षा करते हुए समाज में भाईचारा बढ़ाना है।”
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










