Home » बुलंदशहर » मिलावटी दूध-पनीर पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध नष्ट

मिलावटी दूध-पनीर पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध नष्ट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 20 / अगस्त / 2026 :  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाते हुए खुर्जा क्षेत्र के गांव डाबर स्थित श्री गणेश डेयरी पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने दूध और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं।

अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान संदिग्ध पाए गए करीब 200 किलो पनीर और 1500 लीटर दूध को मौके पर ही नष्ट कराया गया। टीम ने दूध एवं पनीर के कुल तीन नमूने संकलित किए, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने डेयरी संचालक के लाइसेंस के संबंध में भी कार्रवाई करते हुए उसे निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही है। साथ ही नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी गई।

खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य डेयरी संचालकों और मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment