Home » बुलंदशहर » अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

अवैध देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 22 / अगस्त / 2026 :  चोला थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि उपनिरीक्षक अरविंद जुरेल और कांस्टेबल रोहित भदौरिया क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम रसूलपुर रिठौरी गांव की ओर जा रही थी। तभी पुलिस को एक युवक हाथ में थैला लेकर संदिग्ध अवस्था में जाता हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने युवक को रोककर उसके थैले की तलाशी ली। तलाशी के दौरान थैले से अवैध देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कृष्ण पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम रसूलपुर रिठौरी बताया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ शराब एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment