Home » बुलंदशहर » दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग का आरोप, नौ लोगों पर मुकदमा

दहेज में बुलेट और पांच लाख रुपये की मांग का आरोप, नौ लोगों पर मुकदमा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 25 / अगस्त / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट कर उसे मासूम बच्चे सहित घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी के आदेश के बाद चोला पुलिस ने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम हीरा नगला थाना पहासू निवासी भारती पुत्री जयप्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 4 अप्रैल 2024 को चोला क्षेत्र के ग्राम नगला बसी निवासी जीत पुत्र रवि के साथ हुई थी। पीड़िता के अनुसार, शादी में उसके पिता ने करीब 8 से 10 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे और लगातार बुलेट मोटरसाइकिल तथा पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे।

पीड़िता का आरोप है कि मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर उसके साथ कई बार मारपीट की गई। 5 जनवरी 2025 को उसने एक बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चे के जन्म के बाद भी ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला। 15 फरवरी को छोचक की मांग को लेकर उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की गई।

परिजनों और समाज के लोगों ने पंचायत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया, जिसके बाद कुछ समय तक स्थिति सामान्य रही। आरोप है कि बाद में 5 मई 2025 को विवाहिता को उसके छोटे बच्चे के साथ घर से निकाल दिया गया।

इसके बाद पीड़िता के पिता ने एसएसपी के समक्ष पहुंचकर मामले की शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर जीत, रवि, हेमलता, रूबी, शीतल, प्रियांशी, मंजू, राकेश और पप्पी समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment