सुनील पाठक , गोरखपुर
गोरखपुर : 25 / अगस्त / 2026 : गोरखपुर के सरहरी क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में आज मांनीराम विधानसभा से 5 बार भाजपा की विधायक प्रत्याशी रहे स्वर्गीय चौधरी शंभू शरण सिंह की पांचवीं बार पूर्ण तिथि मनाई गई। जिसमें भारी संख्या में समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पनियरा के विधायक भाजपा विधायक शिवेंद्र सिंह ने चौधरी शंभू शरण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कहा चौधरी साहब से हमारे बहुत पुराने रिश्ते थे और हमने हमेशा चौधरी साहब का राजनीति में सहयोग किया।
आज उनकी बहुत याद आती है कार्यक्रम में स्वास्थ्य कैंप भी लगा था जिसमें क्षेत्र के लोगों की जांच और फ्री दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई।जिसमें डॉक्टर शशांक सिंह ,डॉक्टर कुलदीप सिंह, डॉक्टर सुप्रभात चौधरी ,डॉक्टर प्रियंका सिंह , डॉप्रांशु वर्मा, डॉक्टर होली पुरवार,राज आई हॉस्पिटल ,विकास डेंटल क्लिनिक, के डॉक्टर मौजूद रहे।
जिससे क्षेत्र के तमाम महिला पुरुष बच्चे स्वास्थ्य कैंप का लाभ लिए ।वही शाम को आसपास के लोगों के भोजन यानी (प्रसाद ग्रहण) की भी व्यवस्था की गई थी।
वहीं कार्यक्रम आयोजन भरोहिया के ब्लॉक प्रमुख सुनीता संजय सिंह ने कहा कि चौधरी साहब यानी हमारे चाचा जी हमेशा गरीब, मजरूम ,लाचारी, लोगों के सहयोग के लिए तत्पर रहते थे। यही कारण था कि जनता में उनका लगाव अधिक था।
वह जीवन में चुनाव जीत नहीं सके लेकिन उन्होंने अपने संघर्षों में कोई कमी नहीं छोड़ी ।आज के नेताओं युवाओ को यही संदेश है संघर्ष करते रहिए जीवन में सफलता कभी न कभी जरूर आएगी। पूर्णतिथि के अवसर पर काफी संख्या में भाजपा नेता कार्यकर्ता और आम जनमानस मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










