शिकारपुर : 25 / अगस्त / 2026 : शिकारपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग और गश्त के दौरान अवैध शराब की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 25 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, एसआई पुनीत कुमार और फैंटम पुलिसकर्मी पवन कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम करीरा रोड स्थित पानी की टंकी के पास पहुंची। वहां एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद थैले से मिस इंडिया मार्का के 25 पव्वे देशी शराब बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी की पहचान नरेंद्र उर्फ भोला पुत्र दुलीचंद्र निवासी ग्राम महमूदपुर के रूप में हुई।
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने शराब को गांव में ले जाकर बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










