जहांगीराबाद : 1 / सितम्बर / 2026 : रघुवर दयाल प्रभु दयाल कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण सप्ताह का शुभारंभ हुआ। एक सितंबर से सात सितंबर तक चलने वाले कार्यक्रम के प्रथम दिन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को बताया।

छात्राओं ने बताया कि पोषण को प्राथमिकता देकर ही बच्चों और महिलाओं में कुपोषण और एनीमिया की समस्या को दूर किया जा सकता है। उन्होंने विभिन्न पोस्टरों के माध्यम से संतुलित आहार, पोषक तत्वों और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में सुबाहना ने प्रथम, हंसिका ने द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शीनू चौधरी ने कहा कि छात्राओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इनका सही और संतुलित मात्रा में सेवन करना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को बधाई दी।
प्रबंधक गिरीश गर्ग और निदेशक शरद अग्रवाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि पोषक तत्व एकाग्रता और कार्यक्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पोषण और संतुलित आहार के प्रति जागरूक होना चाहिए। कार्यक्रम में गृह विज्ञान अध्यापिका कुमकुम वर्मा और सीमा शर्मा मौजूद रहीं।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










