जहांगीराबाद : 3 / सितम्बर / 2026 : जहांगीराबाद नगर के जेबीजी इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया। नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजकर पहुंचे, जिससे पूरा परिसर आकर्षण का केंद्र बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण, ग्वाल-बाल और गोपियों की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बच्चों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। श्रीकृष्ण और राधा के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

जन्माष्टमी के अवसर पर विद्यालय में मटकी, बांसुरी, मोर मुकुट, पालना और मंदिर सजावट जैसी रचनात्मक गतिविधियां भी कराई गईं। विद्यार्थियों ने इन गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी कला एवं कल्पनाशीलता का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं आदर्शों से परिचित कराना था। उत्सव ने विद्यार्थियों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं के साथ रचनात्मकता को भी बढ़ावा दिया। आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए आनंद एवं प्रेरणा से भरपूर रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









