शिकारपुर : 10 / सितम्बर / 2026 : सलैमपुर थाने में नए थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। चार्ज संभालते ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी करने के लिए सख्त रुख अपनाया है।
थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने क्षेत्र के अपराधियों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों के लिए क्षेत्र में कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि अपराधी अपनी गतिविधियों से बाज आएं, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।

पदभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष ने थाने के पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की समीक्षा की। उन्होंने कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के समय मोबाइल फोन के अनावश्यक इस्तेमाल और आपसी बातचीत में समय न गंवाएं तथा पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
थानाध्यक्ष ने कहा कि जनता की शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेकर उनका नियमानुसार समाधान कराया जाए। साथ ही क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और अपराधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए।
नए थानाध्यक्ष के सख्त तेवरों से जहां अपराधियों में हलचल बढ़ी है, वहीं क्षेत्र के लोगों में बेहतर कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर उम्मीद जगी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










