Home » हरिद्वार » चोरी के मोबाइल व नकदी समेत दो गिरफ्तार , सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपी

चोरी के मोबाइल व नकदी समेत दो गिरफ्तार , सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हरिद्वार  : 13 / सितम्बर / 2026 :   ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन और 1,720 रुपये की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, वसंत विहार फेस-2, कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने तहरीर देकर बताया था कि सराय रोड पर कार का शीशा तोड़कर डैशबोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रुपये चोरी कर लिए गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह के निर्देशन में बाजार चौकी प्रभारी एसआई पुष्कर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम सराय निवासी शंकर पुत्र बहादुर और समीर पुत्र तनवीर को लालपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल फोन और 1,720 रुपये नकद बरामद किए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment