Home » बुलंदशहर » केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर में हिंदी दिवस पर हुआ कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

ककोड़ : 14 / सितम्बर / 2026 :   केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ में सोमवार को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र ने की, जबकि मुख्य वक्ता आचार्य श्रीकिशन शर्मा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रस्तुत की। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य के महत्व को समझाया गया।

मुख्य वक्ता आचार्य श्रीकिशन शर्मा ने हिंदी दिवस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकार करने का निर्णय लिया था। हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिलाने में व्यौहार राजेंद्र सिंह सहित अनेक साहित्यकारों और हिंदी प्रेमियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को समझाते हुए कहा कि हिंदी को केवल एक विषय तक सीमित न रखकर दैनिक व्यवहार में भी अधिक से अधिक प्रयोग किया जाना चाहिए। भाषा के निरंतर विकास के लिए उसका व्यवहारिक उपयोग आवश्यक है।

राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

विद्यालय के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल एवं कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी के विकास के लिए आवश्यक है कि इसका प्रयोग अधिक से अधिक क्षेत्रों में किया जाए। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और उसके व्यवहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त आचार्य, आचार्या एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This