अगौता : 15 / सितम्बर / 2026 : थाना अगौता स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम के प्रयास से पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक दंपति के बीच आपसी समझौता हो गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद टीम ने उन्हें आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवाद के मामले में शायबा पुत्री उमर मोहम्मद, सुहेल पुत्र सलीम सहित अन्य परिजन मिशन शक्ति केंद्र पहुंचे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार व उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह व मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया।

काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दंपति ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए बीती बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने की सहमति दी।
उन्होंने भविष्य में आपसी प्रेम और विश्वास के साथ रहने का संकल्प भी लिया। मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें तथा आपसी बातचीत और विश्वास के साथ परिवार को आगे बढ़ाएं। पुलिस के इस प्रयास से दोनों पक्षों में खुशी का माहौल रहा।
अगौता। थाना अगौता स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम के प्रयास से पारिवारिक विवाद से जूझ रहे एक दंपति के बीच आपसी समझौता हो गया। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने के बाद टीम ने उन्हें आपसी मतभेद दूर कर साथ रहने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को पति-पत्नी से संबंधित पारिवारिक विवाद के मामले में शायबा पुत्री उमर मोहम्मद, सुहेल पुत्र सलीम सहित अन्य परिजन मिशन शक्ति केंद्र पहुंचे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनोखेलाल गंगवार व उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह व मिशन शक्ति टीम ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी संवाद के माध्यम से विवाद का समाधान कराने का प्रयास किया।
काउंसलिंग के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता कर लिया। दंपति ने एक-दूसरे पर विश्वास जताते हुए बीती बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से वैवाहिक जीवन शुरू करने की सहमति दी। उन्होंने भविष्य में आपसी प्रेम और विश्वास के साथ रहने का संकल्प भी लिया।
मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने दंपति को नवजीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए समझाया कि पुरानी बातों को लेकर विवाद न करें तथा आपसी बातचीत और विश्वास के साथ परिवार को आगे बढ़ाएं। पुलिस के इस प्रयास से दोनों पक्षों में खुशी का माहौल रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









