Home » बुलंदशहर » वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच रामलीला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 17 / सितम्बर / 2026 :    ऐतिहासिक नगरी खुर्जा में धर्म और आस्था से जुड़े श्री रामलीला महोत्सव-2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। जंक्शन रोड स्थित श्री रामलीला मैदान में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच विधि-विधान से संपन्न कराया गया।

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मीनाक्षी सिंह ने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों के साथ यज्ञ-हवन में आहुति दी। इसके बाद भगवान श्रीराम के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर आरती की गई। वैदिक विद्वान पंडित वेद प्रकाश शर्मा और पंडित प्रेम शर्मा ने मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की धार्मिक प्रक्रिया संपन्न कराई।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मीनाक्षी सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, मर्यादा और धर्म का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला जैसी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराएं समाज में संस्कार और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने रामलीला कमेटी को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

रामलीला कमेटी के प्रधान आशीष गोयल और महामंत्री पुनीत साहनी विक्की ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला मंचन को भव्य रूप देने के साथ आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नगरवासियों और श्रद्धालुओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं से जोड़ना है।

भूमि पूजन के बाद रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान कोषाध्यक्ष सचिन बंसल, उपाध्यक्ष विशाल वाधवा, जनरल मैनेजर एवं पूर्व चेयरमैन दीपक गर्ग, मंत्री सचित गोविल, सोशल मीडिया प्रभारी विनीत आर्य, वासुदेव शर्मा, नवीन कुमार, डीसी गुप्ता, अशोक टिम्मी, जीतू अग्रवाल, अखिलेश वार्ष्णेय वैद्य, राकेश सिंघल, मनोज सिंघल, दीपक बाटला, गोलू माहौर, वैभव जैन, अशोक पालीवाल, शिव सचदेवा, नगर कोतवाल रामफल सिंह सहित कमेटी के पदाधिकारी, सामाजिक-धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment