Home » बुलंदशहर » प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर गायत्री मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मोत्सव पर गायत्री मंदिर में हवन-पूजन, दीर्घायु की कामना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिकंदराबाद  : 17 / सितम्बर / 2026 :     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर सिकंदराबाद स्थित गायत्री परिवार मंदिर में विशेष हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने पहुंचकर विधि-विधान के साथ हवन में आहुति दी।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की गई। हवन-पूजन में शामिल श्रद्धालुओं ने भी प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर गुरुजी शैलेश, गुरु ओमकार, सिकंदराबाद मंडल अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, नवीन राजपूत, नरेंद्र सैनी, पत्रकार मुकेश कुमार, मनोज कुमार, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष भाटी तथा बिलसुरी प्रधान विपुल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment