Home » बुलंदशहर » बदरखा गांव में मगरमच्छ की दहशत से ग्रामीण परेशान, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किया काबू

बदरखा गांव में मगरमच्छ की दहशत से ग्रामीण परेशान, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर किया काबू

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
20 दिन की मशक्कत के बाद पकड़ा गया विशालकाय मगरमच्छ

 

 

बुलंदशहर  : 17 / सितम्बर / 2026 :   छतारी थाना क्षेत्र के बदरखा गांव में पिछले करीब 20 दिनों से ग्रामीणों के बीच दहशत का कारण बने विशालकाय मगरमच्छ को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया। लंबे समय तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मगरमच्छ के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने गांव के आसपास विशालकाय मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना वन विभाग की टीम को दी थी। सूचना मिलने के बाद विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ की तलाश शुरू की। मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीम द्वारा जाल लगाया गया और लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।

करीब 20 दिनों तक चले अभियान के दौरान वन विभाग की टीम को कई बार मगरमच्छ को पकड़ने का प्रयास करना पड़ा। लगातार निगरानी और रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टीम को आखिरकार सफलता मिली और विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए मगरमच्छ की लंबाई करीब आठ फुट है। विशालकाय मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में काफी समय से भय का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों को आशंका थी कि कहीं मगरमच्छ किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान न पहुंचा दे। मगरमच्छ के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को कब्जे में लेने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। वहीं, करीब तीन सप्ताह तक चले इस रेस्क्यू अभियान की सफलता के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम का आभार जताया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment