Home » बुलंदशहर » 41 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा, 2.34 लाख की ठगी का आरोप

41 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा, 2.34 लाख की ठगी का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला  : 19 / सितम्बर / 2026 :   चोला थाना क्षेत्र के गांव कोराली निवासी शेर मोहम्मद पुत्र लतीफ ने गांव के ही साकिब पुत्र शौकीन पर 2.34 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार साकिब ने उसे 41 दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया था। बार-बार कहने पर करीब तीन माह पहले शेर मोहम्मद ने साकिब को 2.34 लाख रुपये दे दिए।

आरोप है कि रकम लेने के बाद साकिब ने एक पोटली देकर कहा कि इसमें दोगुनी रकम है और 41 दिन बाद इसे खोलना। तय समय के बाद जब शेर मोहम्मद ने पोटली खोली तो उसमें कागज के टुकड़े मिले, जबकि ऊपर केवल 500 रुपये का नोट रखा हुआ था। पीड़ित ने जब साकिब से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि वह गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी। अधिक तगादा करने पर साकिब घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ शाही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment