ककोड़ : 19 / सितम्बर / 2026 : केशव माधव सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककोड़ के परिसर में शनिवार, 19 सितंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने हनुमान जी के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

सुंदरकांड के मधुर एवं सामूहिक पाठ से विद्यालय का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्यगण एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत आचार्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक अशोक गुप्ता, प्रबंधक जगदीश प्रसाद ढोंडियाल, सह व्यवस्थापक कालीचरण एवं कोषाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम का संचालन आचार्य श्रीकृष्ण शर्मा ने किया। वहीं आचार्य उमेश वशिष्ठ द्वारा प्रस्तुत मधुर भजनों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का माहौल बना रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










