Home » बुलंदशहर » जटिया अस्पताल में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी

जटिया अस्पताल में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा 18 / सितम्बर / 2026 :  किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने और अस्पताल की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से खुर्जा नगर स्थित जटिया अस्पताल में पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और अग्निशमन विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से मॉक ड्रिल आयोजित की। मॉक ड्रिल में एनसीसी कैडेट्स को भी शामिल किया गया, जिन्हें मरीजों के रूप में प्रदर्शित किया गया।

 

अभ्यास के दौरान एनसीसी कैडेट्स को एंबुलेंस में मरीज बनाकर अस्पताल लाया गया। स्थिति को आपातकालीन घटना के रूप में दर्शाते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने तत्काल एंबुलेंस से मरीजों को बाहर निकाला और स्ट्रेचर की मदद से अस्पताल के वार्ड एवं इमरजेंसी तक पहुंचाया।

अस्पताल में पहले से तैयार चिकित्सकों और मेडिकल स्टाफ की टीम ने इमरजेंसी में मरीजों का उपचार शुरू किया। इस दौरान आपात स्थिति में मरीजों को सुरक्षित निकालने, अस्पताल तक पहुंचाने और तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पूरी प्रक्रिया का अभ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान एनसीसी कैडेट्स को भी आपातकालीन परिस्थितियों में बरती जाने वाली सावधानियों और बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने यह भी देखा कि आपात स्थिति के दौरान किस स्तर पर क्या व्यवस्था होनी चाहिए और कहीं कोई कमी तो नहीं रह गई है।

अधिकारियों के मुताबिक मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य वास्तविक आपातकालीन स्थिति से पहले तैयारियों को परखना और अभ्यास के दौरान सामने आने वाली कमियों को चिन्हित कर उन्हें दूर करना है, ताकि भविष्य में किसी भी आपदा या आपातकालीन परिस्थिति के दौरान मरीजों को तत्काल और सुरक्षित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment