हाथरस : 19 / सितम्बर / 2026 : सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला, भाषण एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित ने विद्यालयों का भ्रमण कर प्रतियोगिताओं का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

सीडीओ ने दीप इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रतियोगिताओं का जायजा लिया। यहां पेंटिंग प्रतियोगिता में 80, भाषण में 10 तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 100 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की।
इसके बाद उन्होंने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पेंटिंग में 42, भाषण में 7 और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 22 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
वहीं कम्पोजिट विद्यालय हतीसा में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 93 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

सीडीओ ने बच्चों के चित्रों का अवलोकन करते हुए उनकी रचनात्मकता की सराहना की तथा उन्हें देश के विकास और उज्ज्वल भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










