Home » बुलंदशहर » शिक्षक पर सातवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, शरीर पर पड़े चोट के निशान

शिक्षक पर सातवीं के छात्र की पिटाई का आरोप, शरीर पर पड़े चोट के निशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 19 / सितम्बर / 2026 :  ढाकर पेट्रोल पंप स्थित मदर्स एकेडमी स्कूल में कक्षा सात के छात्र के साथ शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने खुर्जा नगर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

 

 

सनैता शफीपुर निवासी प्रताप चौहान का पुत्र आर्यन चौहान स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि राष्ट्रगान के दौरान हुई धक्का-मुक्की को लेकर पीटीआई शिक्षक सूरज ने छात्र के साथ मारपीट की। आरोप है कि पिटाई से छात्र के शरीर पर चोट के निशान पड़ गए और आंख के पास भी चोट आई।

 

छात्र के पिता का आरोप है कि शिकायत करने स्कूल पहुंचने पर भी बच्चे के साथ मारपीट की जा रही थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर छात्र का चिकित्सकीय परीक्षण कराने और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

 

फिलहाल मामले में समाचार लिखे जाने तक स्कूल प्रबंधन अथवा आरोपी शिक्षक की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment