डॉक्टर अनुराग कृष्ण पाठक के मुखारविंद से सुनाई जाएगी कथा
19 सितंबर से शुभारंभ तथा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर लेगी कथा विश्राम
अलीगढ़ : 19 / सितम्बर / 2026 : अलीगढ़ में एक अनूठा कार्यक्रम प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है जो की भक्तों के मन और चरित्र दोनों पर अपना प्रभाव डालता नजर आ रहा है। जिसकी बांनगी आज श्री हनुमंत चरित्र कथा के शुभारंभ के अवसर पर भक्तों का बड़ी संख्या शामिल होना यह बताता है कि लोग कितने उत्सुक हैं इस कथा में शामिल होने के लिए और धर्म लाभ उठाने के लिए। इस कथा का शुभारंभ आज कोल विधायक अनिल पाराशर के द्वारा तथा भक्तों की उपस्थिति में मां काली की पूजा कर महिला भक्तों द्वारा कलश यात्रा के साथ टीकाराम मंदिर से आरंभ हुआ।

सभी धर्म प्रेमियों के लिए यह एक विशेष क्षण है कि अलीगढ़ में पहली बार आयोजित हो रही श्री हनुमत चरित्र कथा जो की 16 सितंबर से कलश यात्रा के साथ टीकाराम मंदिर से शुभारंभ होकर कथा स्थल डीएवी इंटर कॉलेज अलीगढ़ पर कलश पहुंचने के बाद कथावाचक डॉक्टर अनुराग कृष्ण पाठक द्वारा आरंभ हुई। इस कथा का आयोजन श्री मेहंदीपुर बालाजी भक्तगण समिति द्वारा विधायक कोल अनिल पाराशर के संयोजन से किया जा रहा है। जिसके शुभारंभ में ही हजारों भक्त टीकाराम मंदिर पहुंचे और जिसमें मुख्यतः महिलाओं ने कलश उठाया। कलश उठाने से पहले सभी ने मां काली की पूजा अर्चना की उसके बाद कलश यात्रा टीकाराम मंदिर से मुख्य मार्ग होते हुए तथा विभिन्न स्थानों पर स्वागत पाते हुए डीएवी इंटर कॉलेज पहुंची जहां पर सभी ने अपने-अपने कलश को स्थापित किया। उसके बाद प्रसिद्ध कथावाचक डॉक्टर अनुराग कृष्ण पाठक अध्यक्ष श्री वृंदावन बालाजी देवस्थान द्वारा श्री हनुमंत चरित्र कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा के दौरान भक्तों ने अलीगढ़ की भूमि को भक्ति में करते हुए मन में भक्ति भाव इस प्रकार उत्पन्न कर दिया कि मानो आज केवल कोई ऐसा शुभ त्यौहार है जो कि सिर्फ भगवान के चरणों की आराधना के लिए बनाया गया है। इस अवसर पर पूरी यात्रा में तथा शुभारंभ स्थल से लेकर यात्रा के अंतिम स्थान तक पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। विधायक अनिल पाराशर के इस अनूठे आयोजन से चारों तरफ भक्ति के माहौल को बनाना लोगों में एक अच्छा संदेश दिखाई देता प्रतीत हुआ। इस अवसर पर सुनील पाराशर ने बताया कि यह कार्यक्रम पाराशर परिवार के साथ-साथ सभी भक्तों का परिश्रम और भाव है, इसी के कारण यह आयोजन सफल होगा साथ ही इसका शुभारंभ बहुत अच्छे और स्वव्यवस्थित तरीके से हुआ है। अखिलेश पाराशर ने कार्यक्रम की देखरेख में तथा भक्तों को व्यवस्थित करने में अपना पूरा ध्यान लगाया। विधायक अनिल पाराशर की माताजी शारदा देवी पाराशर के आशीर्वाद से इस कार्यक्रम को करने की प्रेरणा मिली।

श्री हनुमत चरित्र कथा एक अनूठा कार्यक्रम है जिसका श्रवण भक्तों को एक नई ऊर्जा और ईश्वर के प्रति तथा समाज के प्रति एक सद्भाव उत्पन्न करता है। डॉ अनुराग कृष्ण पाठक ने के आर जे न्यूज़ से बात करते हुए बताया कि ईश्वर का नाम कानों में आना ही मनुष्य को सुकून प्रदान करता है तथा उसे सत्कर्म करने के प्रति जागृत करता है। उन्होंने बताया कि श्री हनुमान जी का चरित्र एक अनोखा चरित्र है और भगवान हनुमान अजर और अमर हैं, जिनका आज भी इस संसार में उपस्थित होना माना गया है। बाबा नीम करोली जो की श्री हनुमान भगवान के अंश थे का आशीर्वाद आज भी भक्तों को मिलता है और अपने जीवन को उनके दर्शन मात्र से सफल बनाते हैं। साथ ही कथावाचक डॉ अनुराग कृष्ण पाठक ने यह भी बताया कि उनके दादाजी श्री बाबा नीम करोली के सानिध्य में रहे थे जिनके प्रताप से आज उनकी तीसरी पीढ़ी के रूप में में लोगों के सामने भक्ति भाव को पहुंचने का प्रयास कर रहा हूं।
इस कथा के लिए विधायक द्वारा एक अच्छी खासी व्यवस्था की गई है जिसमें लोगों को सुविधाजनक व्यवस्था प्रदान करते हुए ऐसा वातावरण बनाया गया है कि भक्तगण आराम से कथा का श्रवण कर सकें और अपने जीवन को धन्य बना सकें।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










