Home » बुलंदशहर » 41 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा, 2.34 लाख लेकर कागजों से भरी पोटली थमाई

41 दिन में पैसा दोगुना करने का झांसा, 2.34 लाख लेकर कागजों से भरी पोटली थमाई

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

चोला : 19 / सितम्बर / 2026 :  चोला थाना क्षेत्र के गांव कोराली में 41 दिन में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर 2.34 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शेर मोहम्मद पुत्र लतीफ ने गांव के ही साकिब पुत्र शौकीन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

पीड़ित के अनुसार साकिब ने उसे बताया कि वह 41 दिन में रकम दोगुनी कर देता है। उसकी बातों में आकर शेर मोहम्मद ने करीब तीन माह पहले 2 लाख 34 हजार रुपये दोगुना करने के लिए साकिब को दे दिए। इसके बाद साकिब ने उसे एक पोटली देते हुए कहा कि इसमें दोगुनी रकम है और इसे 41 दिन बाद ही खोलना।

पीड़ित ने बताया कि 41 दिन बाद पोटली खोलने पर उसमें रुपये की जगह कागज के टुकड़े भरे मिले। पोटली के ऊपर केवल 500 रुपये का नोट लगा हुआ था। जब उसने साकिब से रकम वापस मांगी तो आरोपी कथित रूप से गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। बाद में आरोपी घर पर ताला लगाकर फरार हो गया।

चोला थाना प्रभारी दिग्विजय नाथ साही ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर साकिब के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment