शिकारपुर : 26 / सितम्बर / 2026 : शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी के संभावित उम्मीदवार मुकेश पंडित ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुकेश पंडित सबसे पहले गांव असावरी और कतियावली पहुंचे, जहां उन्होंने ब्राह्मण समाज के परिवारों में हुई गमी में शामिल होकर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने गांव जलालपुर करीरा पहुंचकर जाट समाज के एक परिवार में शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं करीरा गांव में ही त्यागी समाज के एक अन्य शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान मुकेश पंडित ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस मौके पर क्षेत्र के कई स्थानीय लोग और समर्थक भी मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









