Home » बुलंदशहर » सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने किया तूफानी जनसंपर्क, मांगा जनता का आशीर्वाद

सपा के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने किया तूफानी जनसंपर्क, मांगा जनता का आशीर्वाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 27 / सितम्बर / 2026 :  शिकारपुर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सम्भावित प्रत्याशी पिन्टू चौधरी ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

उन्होंने समर्थकों के साथ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और कस्बों का दौरा कर ग्रामीणों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों से मुलाकात की।

जनसंपर्क के दौरान कई स्थानों पर समर्थकों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से पिन्टू चौधरी का स्वागत किया। उन्होंने लोगों से क्षेत्र की समस्याओं को लेकर संवाद किया और उनकी बात सुनी।

इस दौरान पिन्टू चौधरी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं को लेकर आम जनता परेशान है। उन्होंने क्षेत्र के विकास, युवाओं को रोजगार और किसानों की समस्याओं को अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और युवाओं से मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर समर्थन की अपील की। इस मौके पर सपा कार्यकर्ता, समर्थक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment