Home » बुलंदशहर » विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, चेयरमैन राजबाला देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, चेयरमैन राजबाला देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 1 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ एक अक्टूबर 2026 से हो गया है। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ वार्ड संख्या एक, मोहल्ला चौक से नगर पालिका चेयरमैन राजबाला देवी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान चेयरमैन ने नगर पालिका कर्मचारियों को अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार नगर के सभी वार्डों में एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाए। साथ ही नालियों और नालों की विशेष साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं सफाई तथा जलभराव वाले स्थानों को चिह्नित कर मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराया जाए।

चेयरमैन ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान सभी कार्य नियमित और प्रभावी तरीके से किए जाएं, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाई जा सके और संचारी रोगों के प्रसार को नियंत्रित किया जा सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment