Home » जहांगीराबाद » पुलिस की मौजूदगी में घर और क्लीनिक में तोड़फोड़ का आरोप, महिला और दोनों बेटियों पर कार्रवाई की मांग

पुलिस की मौजूदगी में घर और क्लीनिक में तोड़फोड़ का आरोप, महिला और दोनों बेटियों पर कार्रवाई की मांग

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

जहांगीराबाद : 1 / अक्टूबर / 2026 :   जहांगीराबाद नगर के मोहल्ला लोधन राजपूतान में पति से मारपीट और जान से मारने के प्रयास के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद घर पहुंचकर कथित रूप से जबरन कब्जा करने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।

पीड़ित पक्ष ने महिला और उसकी दोनों बेटियों पर घर तथा परिसर में स्थित क्लीनिक में तोड़फोड़ कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है।
पीड़ित पक्ष के अनुसार, एफआईआर दर्ज होने के बाद महिला अपनी दोनों बेटियों के साथ पति के घर पहुंची।

आरोप है कि तीनों ने घर में जबरन प्रवेश किया और वहां रखे सामान के साथ परिसर में स्थित क्लीनिक में भी तोड़फोड़ की। इससे क्लीनिक में काफी नुकसान होने की बात कही जा रही है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद तोड़फोड़ की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब महिला के खिलाफ पहले से एफआईआर दर्ज है, तो उसे कथित रूप से कानून हाथ में लेकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से क्यों नहीं रोका गया।

पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, घर और क्लीनिक में हुए नुकसान का आकलन कराने तथा महिला और उसकी दोनों बेटियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment