Home » बुलंदशहर » पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रोला ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रोला ने मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 1 / अक्टूबर / 2026 :   सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एनएच-34 स्थित गोपालपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रोला ने पाइप से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

 

हादसे में ट्रैक्टर पर सवार पांच लोग सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना में छत्तीसगढ़ निवासी रमन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।

टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल मुकेश और अमृत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुकेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, जबकि तीसरे घायल का निजी अस्पताल में उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment