नई दिल्ली : 1 / अक्टूबर / 2026 : कंडेरे करन समाज कल्याण संगठन (रजि.), दिल्ली प्रदेश की ओर से शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को संगठन चुनाव एवं मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करने के साथ संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।
समारोह में मेरठ मंडल महामंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र कुमार कंडेरे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, गणमान्य लोग, मेधावी छात्र-छात्राएं और उनके परिजन उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के साथ होगी। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1:30 से 2 बजे तक सुरुचि भोज का आयोजन होगा।
दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक संगठन की चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। इसके बाद शाम 4 से 5 बजे तक धन्यवाद प्रस्ताव एवं समापन कार्यक्रम होगा।
संगठन की ओर से समाजबंधुओं से अपील की गई है कि वे नई कार्यकारिणी के गठन में सक्रिय भागीदारी निभाएं और समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। आयोजकों ने कहा कि बिना किसी पद की लालसा के समाजसेवा की भावना से कार्य करने वाले समाजबंधुओं का संगठन में विशेष स्वागत है।
कार्यक्रम का आयोजन क्लबी भवन, संत राजारामजी धर्मशाला, सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर मेट्रो स्टेशन गेट नंबर-1, दिल्ली में किया जाएगा। संगठन की ओर से सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके परिवारों को समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









