अगौता, बुलंदशहर : 1 / अक्टूबर / 2026 : बुधवार को थाना अगौता स्थित मिशन शक्ति केंद्र की टीम ने वैवाहिक विवाद के मामले में काउंसलिंग कराकर दंपति के बीच समझौता कराया। दोनों पक्षों ने आपसी मतभेद भुलाकर साथ रहने और नए सिरे से जीवन शुरू करने पर सहमति जताई।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर के निर्देशन में वैवाहिक विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए मिशन शक्ति केंद्र की टीम लगातार काउंसलिंग कर रही है। इसी क्रम में 30 सितंबर को शहजादी पत्नी चांद निवासी गांव ढकौली, थाना अगौता और चांद पुत्र मुन्ना निवासी गांव मोहम्मदपुर कलां, थाना सिकंदराबाद को मिशन शक्ति केंद्र पर बुलाया गया।
टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और आपसी बातचीत के माध्यम से विवाद का समाधान कराया। काउंसलिंग के बाद दोनों ने आपसी सहमति से सुलह-समझौता करते हुए एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखने तथा हंसी-खुशी साथ जीवन बिताने पर सहमति जताई ।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









