Home » बुलंदशहर » सिरेमिक मेले से दिखी स्थानीय हुनर की चमक

सिरेमिक मेले से दिखी स्थानीय हुनर की चमक

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 2 / अक्टूबर / 2026 :   यूपी के बुलंदशहर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर खुर्जा में सिरेमिक मेले का आयोजन किया गया। अनोखी दुनिया पार्क में आयोजित मेले का उद्घाटन विधायक मीनाक्षी सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

मेले में खुर्जा की प्रसिद्ध पॉटरी और सिरेमिक कला के साथ स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मिन्हास पॉटरी, मनोज सिरेमिक, फ्लू आर्ट और मुकुल इंडस्ट्रीज समेत कई इकाइयों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

महिला स्वयं सहायता समूहों ने भी सिरेमिक और पूजा सामग्री के स्टॉल लगाए। वहीं एक जनपद-एक व्यंजन के तहत खुर्जा की मशहूर खुर्चन और पेड़े ने भी लोगों का ध्यान खींचा।

विधायक मीनाक्षी सिंह ने खुर्जा के पॉटरी उद्योग को बढ़ावा देने और एक जनपद-एक उत्पाद योजना का लाभ अधिक से अधिक उद्यमियों तक पहुंचाने पर जोर दिया।

मेले में बड़ी संख्या में सिरेमिक उद्यमी, कारीगर और आम लोग मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment