Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर का संपूर्ण समाधान दिवस खुर्जा तहसील में आयोजित, डीएम-एसएसपी ने सुनीं जन समस्याएं

बुलंदशहर का संपूर्ण समाधान दिवस खुर्जा तहसील में आयोजित, डीएम-एसएसपी ने सुनीं जन समस्याएं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 3 / अक्टूबर / 2026 :   शनिवार को खुर्जा तहसील परिसर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विकास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्रकरण सौंपे और निर्धारित समय में नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और फरियादियों को समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान उपलब्ध कराया जाए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment