बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2026 : थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव ढक नगला में दबंगों पर एक बुजुर्ग दंपत्ति और उनके बेटों को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावरों ने लोहे की रॉड, पाइप और धारदार हथियारों से हमला किया। इस दौरान घर की महिला के साथ अभद्रता करने और उसके कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने का प्रयास किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
घटना के दौरान परिवार के सदस्यों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार को दबंगों के चंगुल से मुक्त कराया। घटना से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट का घटनाक्रम दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। जांच के बाद घटना की वास्तविक स्थिति और आरोपों की पुष्टि होने की बात सामने आएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










