Home » गाजियाबाद » जनसुनवाई में डीएम ने गंभीरता से सुनी फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

जनसुनवाई में डीएम ने गंभीरता से सुनी फरियादियों की समस्याएं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 5 / अक्टूबर / 2026 :   जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी शिकायतें जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।

डीएम ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को केवल औपचारिकता के रूप में न लिया जाए, बल्कि प्रत्येक प्रकरण की गंभीरता से जांच कर फरियादी को राहत दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से गरीब, पीड़ित, दिव्यांग, बुजुर्ग और बेसहारा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर हाल में दिलाया जाए और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए ठोस कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी फरियादी को अपनी शिकायत के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

संबंधित अधिकारी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करते हुए इसकी प्रभावी निगरानी भी सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, उदासीनता अथवा अनावश्यक विलंब सामने आने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उसका समाधान सुनिश्चित करें, ताकि आमजन को शासन और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भरोसा कायम रहे। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी नगर, सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment