गाजियाबाद : 5 / अक्टूबर / 2026 : अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय एवं अपराध केशव कुमार चौधरी ने अपने कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।
उन्होंने प्रत्येक शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की और फरियादियों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

केशव कुमार चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिकायतों की नियमानुसार जांच करते हुए तथ्यों के आधार पर प्रभावी कार्रवाई की जाए और पीड़ितों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों की प्रगति की नियमित निगरानी करने तथा प्रत्येक मामले के निस्तारण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही अधिकारियों से कहा कि फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और मजबूत हो। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










