Home » बुलंदशहर » प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शराब के नशे में आने का आरोप

प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, शराब के नशे में आने का आरोप

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर  : 6 / अक्टूबर / 2026 :    स्याना तहसील क्षेत्र के ऊंचागांव ब्लॉक अंतर्गत गांव महुआखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक स्थानीय युवक शिक्षक पर शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने का आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में शिक्षक की हालत को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

वायरल वीडियो में स्थानीय युवक द्वारा शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। युवक का आरोप है कि शिक्षक शराब का सेवन कर विद्यालय पहुंचा था और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने की स्थिति में नहीं था। इसी दौरान शिक्षक पर एक बच्चे को पंखे से लटकाने का आरोप भी लगाया गया है। वीडियो में युवक शिक्षक से सवाल-जवाब करता नजर आ रहा है।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है। ग्रामीणों और अभिभावकों में भी विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षण व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना होगा कि विभाग वायरल वीडियो और शिक्षक पर लगाए गए गंभीर आरोपों का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करता है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment