Home » बुलंदशहर » कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने संभाला कार्यभार, नवरात्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी पाबंदी

कस्बा चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने संभाला कार्यभार, नवरात्र में मांस-मछली की बिक्री पर रहेगी पाबंदी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर : 7 / अक्टूबर / 2026 :   शिकारपुर नगर की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अमित कुमार ने शिकारपुर कस्बा चौकी इंचार्ज के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने नगर के विभिन्न इलाकों और गलियों में पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

चौकी इंचार्ज ने स्थानीय थाने और चौकी के अभिलेखों से अपराधियों का रिकॉर्ड खंगाला। इसके साथ ही नगर में गश्त करने वाली पुलिस की पेट्रोलिंग टीमों के साथ बैठक कर क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून के विपरीत किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर भी चौकी इंचार्ज ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के दौरान नगर में अंडे और मांस-मछली की दुकानों की बिक्री पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी करेगी।

एसआई अमित कुमार ने आम जनता से पुलिस के साथ सीधा संवाद बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग अपनी समस्या या शिकायत लेकर सीधे चौकी आएं और किसी बिचौलिए या दलाल के चक्कर में न पड़ें। उन्होंने कहा कि चौकी के दरवाजे हर फरियादी के लिए खुले हैं और पुलिस जनता की सेवा व सुरक्षा के लिए तत्पर है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment