Home » अयोध्या » जब पत्रकारों को ही धक्का देकर हटाया जाए, तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान की बात कौन करेगा

जब पत्रकारों को ही धक्का देकर हटाया जाए, तो लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सम्मान की बात कौन करेगा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
भाजपा सरकार में चौथे स्तम्भ की अहमियत बयां कर रहा अयोध्या धाम
डॉ अंशुमान सिंह

 

अयोध्या : 7 / अक्टूबर / 2026 :   अयोध्या में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े की मौजूदगी में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

आरोप है कि कवरेज कर रहे पत्रकारों को मंच के सामने से धकेलकर हटाया गया। बैठने की व्यवस्था नहीं थी और मंच के सामने खड़े होकर कवरेज की भी अनुमति नहीं दी गई।धक्का-मुक्की से आहत स्थानीय पत्रकारों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया और लौट गए।

सवाल बड़ा है- सत्ता के मंच पर पत्रकारों के लिए सम्मान की जगह नहीं, तो फिर लोकतंत्र की आवाज कौन उठाएगा..?

पत्रकार का सम्मान किसी दल या सरकार की कृपा नहीं, लोकतंत्र की जरूरत है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment