Home » अयोध्या » अयोध्या में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों को नुकसान

अयोध्या में मौसम ने बदला मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश से फसलों को नुकसान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अयोध्या : 7 / अक्टूबर / 2026 :   बुधवार को अयोध्या जनपद में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवाओं के साथ विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई। अचानक हुई बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है।

वहीं गन्ने की फसल भी तेज हवाओं के चलते प्रभावित हुई है। मौसम के अचानक बदले तेवर से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले से मौसम की मार झेल रहे किसानों पर एक बार फिर बारिश और तेज हवाओं ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

किसानों ने प्रशासन से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment