बुलन्दशहर : 8 / अक्टूबर / 2026 : विश्व हिन्दू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सोमेश कुमार तिवारी की संस्तुति पर अमरपुर निवासी अनुज शर्मा को बुलन्दशहर का जिला संगठन मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।
प्रदेश महामंत्री सोमेश कुमार तिवारी ने अनुज शर्मा पर विश्वास जताते हुए कहा कि वह योगी आदित्यनाथ के प्रति श्रद्धा और निष्ठा रखते हुए गौ सेवा एवं जीव दया जैसे कार्यों को पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाएंगे।

जिला अध्यक्ष हर्षित ठाकुर ने भी अनुज शर्मा के मनोनयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने से कार्यों को नई मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जाएगा।
वहीं, नियुक्ति के बाद अनुज शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और समाज सेवा के कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाएंगे। नियुक्ति की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल रहा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










