Home » गोरखपुर » कैंपियरगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग का छापा

कैंपियरगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग का छापा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर  : 10 / अक्टूबर / 2026 :   गोरखपुर के कैंपियरगंज क्षेत्र में आबकारी विभाग का जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक एस एन वर्मा (क्षेत्र दो) समस्त स्टाफ द्वारा रामचौरा के संदिग्ध ग्राम (जबकि ग्राम सभा का नाम नहीं बताया गया)में दविस दी गई।

जिला प्रशासन और सरकार का भी जोर है कि कहीं भी दो नंबर की शराब अवैध स्टॉक को प्रतिबंधित किया जाए ।इस के दौरान 12 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ मौके पर एक अभियुक्त (नाम नहीं उजागर किया गया) को पकड़ा गया और विधिक कार्रवाई करते हुए अधिनियम की संगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

साथ ही आबकारी दुकानों की गहनता के साथ निरीक्षण किया गया और विक्रेताओं को चेतावनी दी गई कि किसी भी स्थिति में ओवर रेट शराब न बिकने पाए तथा समस्त दुकाने अपने निर्धारित समय पर ही खुले और बंद हो एवं मदिरा की समस्त बिक्री पास मशीन से कराया जाना सुनिश्चित करें।

यदि इन सब कामों में किसी भी तरह के लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment