शिकारपुर : 9 / अक्टूबर / 2026 : शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव वैरी में बीती देर रात घर के अंदर एक महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान गांव निवासी रामबाबू की 37 वर्षीय पत्नी मिथलेश के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, महिला का शव घर के अंदर लटका मिला। सीओ दीपक तिवारी और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

बताया गया कि मिथलेश की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, मृतका के पिता जोगिंदर निवासी दादरी ने शिकारपुर कोतवाली में तहरीर देकर हत्या से संबंधित आरोप लगाए हैं।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










