बुलंदशहर : 9 / अक्टूबर / 2026 : बुलंदशहर जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से जान गंवाने वाले धीरज सीमा सुरक्षा बल (BSF) में तैनात थे।
वह राजस्थान के पोखरण में 72वीं बटालियन की ई कंपनी में जवान के पद पर तैनात थे। धीरज बुलंदशहर देहात थाना क्षेत्र के गांव जसनावली के निवासी थे और इन दिनों छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे।
जानकारी के अनुसार, धीरज दिल्ली में अखंड ज्योति लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर जुनैदपुर गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हादसा हो गया।
हादसे में धीरज की जान चली गई। BSF में तैनात जवान की मौत की खबर से उनके परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










